क्या आप भी नाइट शिफ्ट में काम करते हैं, या फिर देर रात जागने वालों में से एक हैं। बता दें कि देर रात तक जागना हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है। कुछ लोग सोचते हैं कि सुबह देर तक सो जाने से उनकी नींद पूरी हो जाती है, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होगा। ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है, क्योंकि शरीर में एक बायलॉजिक क्लॉक होती है, जिसे सरकेडियन रिदम कहते हैं। इसी घड़ी की मदद से हमारा शरीर सोने और जागने के नियम तय करता है। अगर आप यह नियम तोड़ते हैं तो शरीर का बायलॉजिकल नियम टूटता है और आपका स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आइए जानें, देर रात तक जागने वालों अथवा नाइट शिफ्ट में काम करने वालों में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

घटती है शारीरिक क्षमता
जो पुरूष देर रात तक जागते रहते हैं, अथवा देर तक सोते रहते हैं। उनके शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती हैं। ज्‍यादा देर से सोने से शरीर में एंटीस्पर्म एंटीबॉडी का लेवल बढ़ता है। जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है तथा शुक्राणुओं की संख्या कम होती है।

ब्लड प्रेशर
देर रात तक जागने से ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने लगता है। ऐसे में उच्च रक्तचाप की समस्या शुरू हो जाती है। इसीलिए समय से सोएं और पूरी नींद लें।

तनाव
देर रात नहीं जागने से मस्तिष्क को पूरी तरह आराम नहीं मिलता है, इसलिए तनाव और अवसाद के खतरे बढ़ जाते हैं।

डायबिटीज
देर रात तक जागने से बॉडी में हॉर्मोन्स का स्तर बिगड़ जाता है। जिससे डायबिटीज, दिल से संबंधित रोग एवं मोटापा जैसी कई बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं।

Related News