लाइफस्टाइल डेस्क। वर्तमान में महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है इसी का नतीजा है कि आपको हर फील्ड में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नजर आ जाएगी। दोस्तों कई महिलाएं ऐसी है जिन्होंने अपनी अनोखी खूबी और ताकत के दम पर पुरुषों को मात देते हुए कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराए हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी ताकत के दम पर एक अनोखा विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा रखा है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कनाडा की रहने वाली दाना ग्लोवाका ने 4 घंटे 19 मिनट और 55 सेकेंड तक प्लैंक करके एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था, जो एक सामान्य पुरुष के लिए भी बहुत कठिन है।

Related News