लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आज लगभग सभी घरों में डिशवॉशर का उपयोग किया जाने लगा है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि डिशवॉशर बर्तनों को साफ करने की एक मशीन है जैसे कपड़ों के लिए वॉशिंग मशीन होती है। दोस्तो यह देखने और साइज में भी हुबहू वॉशिंग मशीन की तरह ही होती है। दोस्तों आज हम आपको डिशवॉशर का आविष्कार करने वाले शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, जो एक महिला है। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है कि डिशवॉशर का आविष्कार एक महिला ने ही किया था। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि डिशवॉशर का अविष्कार करने वाली महिला का नाम जोसेफिन गरिस कोचरन है, जिसने साल 1886 में डिशवॉशर का अविष्कार किया था। दोस्तो आज डिशवॉशर रसोईघर में लगभग सभी घरेलू महिलाओं का काम आसान कर देता है, इससे मिनटों में ही बर्तन साफ हो जाते हैं।

Related News