लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों भारत में कई ऐसे अनोखे मंदिरों का निर्माण किया गया है जिनकी कलाकृति और आर्किटेक्चर को देखकर भारतीय लोगो के साथ-साथ अन्य देशों के लोग भी कई बार हैरत में पड़ जाते हैं। आज हम आपको भारत में बने एक ऐसे ही अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको हूबहू भगवान श्री राम के धनुष के आकार में बनाया गया है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में बना राम नारायण मंदिर को भगवान श्रीराम को समर्पित करते हुए भगवान श्री राम के धनुष के आकार का बनाया गया है, जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया से हजारों लोग दूर-दूर से यहां हर साल आते हैं।

Related News