भारत को मंदिरों का देश यूं ही नहीं कहा जाता है। इन खूबसूरत मंदिरों को देखने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी आते हैं। जी हां, यह खूबसूरत शिव मंदिर हिमाचल प्रदेश में बना हुआ है। इस मंदिर के चारों तरफ कुदरत के नज़ारे देखते ही बनते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस मंदिर का नाम जटोली शिव मंदिर है, जो कि हिमाचल प्रदेश के सोलन में मौजूद है। जटोली शिव मंदिर ​का निर्माण दक्षिण-द्रविड़ शैली में किया गया है। इस शिव मंदिर को बनाने में लगभग 39 साल लगे थे।

यह मंदिर सोलन से करीब 7 किमी की दूरी पर बना हुआ है। यहां हर साल लाखों सैलानी आते हैं। कथाओं के मुताबिक, पौराणिक काल में भगवान शिव इसी स्थान पर आकर ठहरे थे। बता दें जटोली शिव मंदिर के अंदर एक गुफा बनी हुई है।

इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 111 फीट है। मंदिर के ऊपर बना गुंबद इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाने का काम करता है। जटोली शिव मंदिर में महादेव के दर्शन के लिए भक्तों को 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

Related News