लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों प्रकृति ने हमें कई नदियां, झरने, तालाब, पेड़ पौधे और कई तरह के वनस्पति दी है, जिनका हम इस्तेमाल करते हैं। दोस्तों पूरी दुनिया में हजारों नदियां बनी हुई है, जिनमें से कुछ नदिया अपनी विशेष खूबियों के लिए चर्चित है। हम आपको बता दें कि भारत में भी कुछ ऐसी नदियां मौजूद है, जो अपनी अनोखी खूबियों के लिए जानी जाती है। दोस्तों आज हम आपको भारत की एक ऐसे ही नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इंडियन गोल्डन रिवर के नाम से भी जाना जाता है। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के झारखंड के रतनगर्भा में स्वर्ण रेखा नाम की नदी बहती है, जिसे इंडियन गोल्डन रिवर भी कहा जाता है। हम आपको बता दें कि इस नदी की रेत में सालों से सोना निकाला जा रहा है, जिसका उपयोग आसपास के गांव के रहने वाले लोग अपने जीवन यापन करते हैं। दोस्तों अपनी इसी अनोखी खूबी के कारण इस नदी को इंडियन गोल्डन रिवर भी कहा जाता है।

Related News