जेल के बारे में सुन कर ही हमारे मन में एक छवि बन जाती है और हम जानते हैं कि जेलें कैसी होती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी फाइव स्टार जेल के बारे में सुना है?हम बात कर रहे हैंऑस्ट्रिया में स्तिथ 'जस्टिस सेंटर लियोबेन' जेल की जो 5 स्टार जेल है।


जानकारी के लिए बता दें कि इस जेल को आर्किटेक्ट जोसेफ होहेंसिन्न ने डिजाइन किया है। ये जेल ऑस्ट्रिया के पहाड़ी इलाके लियोबेन में स्तिथ है इसे 2005 में शुरू किया गया था।

इस फाइव स्टार जेल में 205 कैदियों के रहने की व्यवस्था है। इस जेल में जिम, स्पा, कई तरह के इंडोर गेम और पर्सनल हॉबी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा जेल में रहने वाले कैदियों को बाथरूम, एक किचन और एक लिविंग रूम मिलता है। यहां टीवी देखने की भी व्यवस्था है। इसके अलावा रूम में एक विंडो है जिसमे बाहर का नजारा भी देखा जा सकता है।

यहाँ पर खुखार कैदियों को नहीं रखा जाता बल्कि उनको रखा जाता है जिन्होंने छोटे मोटे जुर्म किए हैं। यहाँ वे अपने परिवार के साथ भी रह सकते हैं। सेलों के अंदर छोटे बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं। उनके लिए यहां स्कूल और प्लेग्राउंड की भी व्यवस्था है।

क्यों बनाया गया लग्जरियस?

इस जेल को लग्जरियस बनाने के पीछे का मकसद कैदियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना था, ताकि वे अपने अपराध के बारे में सोच सकें और जेल से बाहर निकलने के बाद क्राइम से दूर होकर एक सामान्य जीवन जी सकें।

Related News