नारियल की खेती और उद्योग से लोगों को अच्छा रोजगार मिल सकता है, इसलिए विश्व नारियल दिवस हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य नारियल की खेती और उत्पादकता को बढ़ावा देना है। नारियल का उपयोग शुभ कार्यों में भी किया जाता है। इसके साथ ही इसका उपयोग कई अन्य कार्यों में भी किया जाता है। ऐसे में आइए हम आपको विश्व नारियल दिवस के इतिहास के साथ-साथ नारियल के फायदों के बारे में बताते हैं।

विश्व नारियल दिवस का इतिहास: विश्व नारियल दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था। इस दिन को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदायों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया था। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विश्व स्तर पर लोगों को नारियल की खेती के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. जिससे नारियल उद्योग को बढ़ावा मिल सके। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन करता है।

नारियल के स्वास्थ्य और पोषण लाभ:-

- नारियल में मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

- त्वचा को चमकदार बनाने के लिए नारियल का दूध और तेल फायदेमंद होता है।

- नारियल में आयरन और सेलेनियम होता है, इसलिए यह लाल रक्त कोशिकाओं की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।

- नारियल खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार हो सकता है।

- नारियल पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

- पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

- रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य रहता है।

- नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, एंजाइम, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और विटामिन सी होता है।

Related News