लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों लगभग सभी लोग यही चाहते हैं कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत और आकर्षक चीजों को देखें, इसके लिए वो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत और आकर्षक लाइट हाउस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका जीवन में एक बार दौरा हर यात्री को जरूर करना चाहिए।

चमकीले सफेद रंगों से रंगा, समुद्र, खजूर के पेड़ और खूबसूरत गाले हार्बर से घिरा श्रीलंका का गाले लाइटहाउस दुनिया के सबसे खूबसूरत लाइट हाउस में गिना जाता है, जिसकी यात्रा आपके लिए सुनहरा और यादगार लम्हा बन सकता है।

लाल और सफेद रंग से बना अर्जेंटीना का लेस एक्लेयरर्स लाइटहाउस को "दुनिया के अंत में लाइटहाउस" भी कहा जाता है। इसके चारों तरफ की सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

हवाई में बना मकापु पॉइंट लाइटहाउस प्रशांत महासागर के किनारे नुकीली चट्टानों पर स्थित है। यह खूबसूरत समुद्री दृश्य के साथ-साथ मनमोहक और खूबसूरत नजरों से भी गिरा हुआ मिलेगा।

Related News