लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग निवास करते हैं। हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दोस्तों वैसे तो आमतौर पर यह ईसाई धर्म के लोगों का त्यौहार है लेकिन इसे सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। बता दे कि क्रिसमस डे के दिन दुनिया के लगभग सभी घरों में क्रिसमस ट्री बनाया जाता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे क्रिसमस ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे।
दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री साल 2019 में स्पेन के केंपिंस्की होटल में सजाया गया था, जिसे सजाने में डायमंड, डिजाइनर ज्वेलरी और कई कीमती पत्थरों का उपयोग किया गया था। दोस्तों इस क्रिसमस ट्री को बनाने में करीब 106 करोड़ रुपए का खर्च आया था, जिस कारण इसका नाम दुनिया के सबसे महंगे क्रिसमिस ट्री के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है।

Related News