लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों मच्छरों के काटने से इंसानों को कई रोग होते हैं, जिनमें से कुछ रोग जानलेवा भी साबित होते हैं। दोस्तों पूरी दुनिया में मच्छरों की कई प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक मानी जाती है। दोस्तों दुनिया के लगभग सभी देश में आपको आसानी से मच्छर देखने को मिल जाएंगे, जिनमें भारत भी शामिल है। भारत में लगभग सभी जगह मच्छर पाए जाते हैं, जिस कारण मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों के कारण भारत में कई लोगों ने अपनी जान भी गवाई है। हम आपको बता दें कि मच्छर आमतौर पर गंदे पानी और नदी नालों में दिखाई देते हैं। दोस्तों दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां मच्छर नहीं पाए जाते हैं। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में आइसलैंड एकमात्र ऐसा देश है, जहां बिल्कुल भी मच्छर नहीं होते हैं।

Related News