लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आजकल लगभग सभी लोग एकल परिवार में रहना पसंद करते हैं, लेकिन आज भी दुनिया में कई जगह पर संयुक्त परिवार एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े संयुक्त परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत में ही निवास करता है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी आइजोल के बख्तवांग गाँव में रहता करता है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इस परिवार में कुल 181 सदस्य हैं और ये सभी मिल-जुलकर बड़े ही प्रेमभाव से एक साथ एक ही घर में रहते हैं। दोस्तों दुनिया के सबसे बड़े इस परिवार के मुखिया ज़ियोना चाना है, जो ईसाई पंथ ‘चाना पॉल’ पंथ के प्रमुख हैं। इस पंथ का प्रमुख रहने के कारण इन्हें कई शादियां करने की अनुमति प्रदान है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि ज़ियोना चाना के परिवार में उनकी 39 पत्नियाँ, 94 बच्चे, 33 पोते-पोतियाँ और 14 बहुएं हैं।

Related News