लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों अधिकतर लोग त्वचा की सफाई करने के लिए कई तरह के स्क्रब का उपयोग करते हैं जिनके लिए उन्हें भारी खर्चा की बहन करना पड़ता है।हम आपको बता दें कि आप समुद्री नमक की सहायता से घर पर ही देसी स्क्रब बना कर स्किन की गहराई तक सफाई कर सकते हैं, साथ ही यह आपको और भी कई फायदे देगा। जी हां दोस्तों आज हम आपको समुद्री नमक के देसी स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की गहराई तक सफाई करके ब्लड सरकुलेशन को भी बढ़ाता है, जिससे कई बीमारियां दूर रहती है। घर पर समुद्री नमक से बने देसी स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में समद्री नमक, जैतून का तेल और अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर इसे पूरे शरीर पर 10 मिनट तक हल्के हाथों से मले। कुछ समय बाद शरीर को गुनगुने पानी से साफ कर लें। बता दे कि समुद्री नमक का यह देसी स्क्रब स्किन की गहराई से सफाई करने के साथ-साथ शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बनाता है।

Related News