कई घरों में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है। इसे पूजनीय माना जाता है। इसकी पूजा भी की जाती है। इस से घर में सुख समृद्धि आती है लेकिन वास्तु के अनुसार अगर इसे गलत दिशा में लगाया जाए तो इसका जीवन पर बुरा असर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में कोई भी समस्या नहीं है तो आपको दक्षिण पूर्वी दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में सुख- समृद्धि आती है। इसके अलावा ये बात ध्यान में रखें कि तुलसी के पौधे को एकादशी, रविवार और मंगलवार को नहीं तोड़ना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में आर्थिक तंगी है तो तुलसी के पौधे को उत्तर- पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए। इसे कुबेर की दिशा माना जाता है जिस से घर में हमेशा धन धन्य रहता है।

अगर तुलसी का पौधा सुख जाए तो इसे जमीन में गाड़ देना चाहिए या कुएं या फिर नदी में डालना चाहिए।

मान्यता है कि तुलसी के पौधे में भगावन विष्णु रहते है, उनकी पूजा सात्विक तरीके से की जाती है। जो लोग मांस का सेवन करते हैं उन्हें तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए।

Related News