इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना शुरू होते ही शिवभक्त अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए तैयारियां शुरू कर देते है। मंदिर जाने और उपवास रखने के अलावा इस महीने में भोलेनाथ को खुश करने के लिए आपको कुछ और चीज़ें भी करनी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ों और उपायों के बारे में बताने जा रहे है, जिनसे आप शिवजी को प्रसन्न कर सकते है। इन चीज़ों को अपने घर या कार्यस्थल पर रखने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शिवपुराण के अनुसार भोलेनाथ को नीले रंग के फूल बहुत पसंद है। आप शिव जी को ये फूल चढाने के अलावा आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए थोड़े बहुत फूल घर या कार्यस्थल की उत्तर दिशा में रख सकते है।

सावन के महीने के दौरान रोजाना आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर इसे घर में चारों ओर छिड़कना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मकता दूर होती है।

सावन के महीने में घर में भगवान शिव की नई मूर्ति लाना के लिए भी शुभ माना जाता है। इसे गणेश जी की मूर्ति के साथ अपने घर की पूर्व दिशा में रखें। सावन में सोमवार के दिन ऐसा करना बहुत अच्छा रहता है।

सावन के महीने में काले रंग के कपड़ें पहनने से बचें। इसके बजाय इस पूरे महीने हल्के और सकारात्मक रंग के कपड़ें पहनें। इसके अलावा इस महीने में रोजाना मंदिर जाना ना भूलें।

सावन के महीने के दौरान अपने घर के मुख्य द्वार की पूर्व दिशा में एक स्वास्तिक चिह्न बनाएं। दिन के समय अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे खोलना ना भूलें।

आपको स्वास्तिक के दोनों ओर शुभ-लाभ का चिह्न भी बनाना चाहिए। आप इसके लिए लाल सिन्दूर का उपयोग कर सकते हैं।

Related News