गरुड़ पुराण विष्णु पुराणों में से एक है। इसमें कई चीजों के बारे में खुलासा किया गया है। जन्म और मृत्यु के चक्र के अलावा मृत्यु के बाद भोगे जाने वाले पापों के बारे में भी इसमें जानकारी दी गई है। ऐसे में धार्मिक ग्रंथों का पाठ हमें जरूर पढ़ना चाहिए। गरुड़पुराण में कुछ ऐसी बातें बताई गई है जिन्हे जानकर और आप सुखी जीवन जी सकते हैं।

इनकी पूजा से सातों पीढ़ियों तक फैली रहेगी खुशहाली

गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को अपने कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा हमेशा करते रहना चाहिए। इनकी पूजा करने से सात पीढ़ियों तक खुशहाली फैली रहती हैं। इसलिए इनकी पूजा जरूर हमें करनी चाहिए।

गरुड़ पुराण में पापियों को दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के दंड के बारे में भी जानकारी दी गई है। पृथ्वी पर पाप से कैसे बचा जाए, पाप का प्रायश्चित कैसे किया जाए। दिवंगत के लिए किस प्रकार के अंतिम संस्कार किए जाने चाहिए और जब वे नहीं किए जाते हैं तो क्या होता है आदि।

इस शास्त्र में वर्णित स्वर्ग और नरक की हिंदू अवधारणा में ईसाई धर्म, इस्लाम और पारसी धर्म जैसे अन्य धर्मों में स्वर्ग और नरक के वर्णन के साथ कुछ समानताएं हैं। हालांकि इन धर्मों के विपरीत इन लोकों में जाने वाली आत्माएं वहां सदा नहीं रहती।

एक बार सजा खत्म हो जाने के बाद वे पृथ्वी पर लौट आते हैं और फिर से जन्म लेते हैं। यह पुराण मुक्ति के विषय और योग और भक्ति के अभ्यास के माध्यम से इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इसके बारे में भी बताता है।

Related News