ये बात हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में जो रहा है और भविष्य में जो होगा उस से जुडी भविष्यवाणियां पहले ही की जा चुकी है। जो हमारे साथ हो रहा है वो सब तय है। इनका जिक्र भी हमें कई ग्रंथों और पुराणों में मिलता है।

श्रीमद्भागवत पुराण में कलियुग को लेकर कई भविष्यवाणियां की गई है। जो भविष्वाणियां 5 साल पहले की गई थी उनमे से बहुत सी भविष्यवाणियां आज सच हो चुकी है और ये जानकर आपको भी काफी हैरानी होगी।

आज हम आपको ऐसी ही 10 भविष्वाणियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने कहा था कि कलियुग में धन को सबसे ऊपर माना जाएगा। लोग सबसे ज्यादा धन को ही महत्व देंगे और इसके अलावा किसी चीज को सम्मान नहीं मिलेगा। इंसान जीवनभर जो भी कर्म करेगा उसकी तुलना उसके दौलत और शोहरत से ही की जाएगी।

2- कलयुग में इंसान के गुणों और सच्चाई की पूरी अहमियत खत्म हो जाएगी। कलयुग के समय में जो लोग गरीब होंगे उन्हें अपवित्र और बेकार माना जाएगा।

3- श्रीकृष्ण ने गीता में ये भी कहा था कि जो लोग सफेद रंग का धागा पहन लेंगे लोग उन्हें ही ब्राह्मण समझने लगेंगे। जो काफी चालाक और लालची होगा उसे कलयुग में विद्वान माना जाएगा।

4- कलयुग में इतना भयंकर सूखा पड़ेगा कि अकाल और कर्ज से परेशान लोग पत्ते, जड़, मांस, जंगली शहद, फल, फूल आदि खाने को मजबूर हो जाएंगे।

5- कलियुग एक एकमात्र ऐसा युग होगा जहां अधिकांश मनुष्यों की उम्र 50 साल की होकर रह जाएगी। इस से ज्यादा वही इंसान जीवित रहेगा जो अच्छे कर्म करेगा।

6- श्री कृष्ण के अनुसार लोगों में कलह और कलेश ज्यादा होगा।

बहुत जल्द आने वाला है वो समय जब अन्न के बिना होगा कलयुग का अंत

7- श्रीमद्भागवत में ये भी उल्लेख किया गया है कि कलियुग में धर्म, स्वच्छता, सत्यवादिता,जीवन की अवधि, सहिष्णुता, दया, शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी घटती जाएगी।

8- श्री कृष्ण ने कहा है कि पारिवारिक रिश्ते खराब होने लगेंगे और लोग अपने परिवार को छोड़कर अलग रहने लगेंगे। अगर कोई स्त्री पुरुष शादी भी करते हैं तो वो एक दूसरे के साथ मात्र एक समझौते के रूप में साथ रहेंगे। /

एक दिन में 35 किलो तक खाना खा जाता था ये बादशाह, जानिए नाम

9- ये पृथ्वी भ्रष्ट और पापी लोगों से भर जाएगी। सत्ता हांसिल करने के लिए लोग एक-दूसरे को मारेंगे।

10- कलियुग में मौसम समय के विपरीत हो जाएगा। सर्दी के समय गर्मी पड़ेगी और बेमौसम बरसात से भी लोग परेशान रहेंगे।

Related News