हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारे हाथ की रेखाएं हमारे जीवन, भाग्य और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हमारी हथेली में भाग्‍य रेखा, ह्रदय रेखा, जीवन रेखा और विवाह रेखा जैसी कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। लेकिन हाथ में कुछ ऐसी रेखा भी होती है जो अशुभ फल देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ में कैसी रेखाओं का होना अशुभ माना जाता है।

यदि किसी की हथेली के दोनों मंगल पर्वत दबे हुए दिखाई दें तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसा व्यक्ति जीवन में कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाता है।

यदि किसी के हाथ में छोटी-छोटी बहुत सारी लकीरें हों तो उस व्यक्ति का जीवन परेशानियों से भरा हुआ होता है। जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा के पास धन या जोड़ (+) जैसा निशान हो उन्हें जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है।

हाथ में कनिष्ठा यानि सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है जो व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता के बारे में संकेत देता है। यदि बुध पर्वत पर रेखाओं की जाली हो तो यह अशुभ माना जाता है। इसकी वजह से बुद्धि संबंधी कामों में बाधाएं आती हैं।

Related News