हर मनुष्य के जीवन में सपना का एहसास बहुत ही खास होता है। सपना लगभग हर कोई देखता है , लेकिन क्या आप जानते है सपनों से जुड़ी रहस्यमयी दुनिया के बारे में , आपको बता दे सपनों कि दुनिया का एहसास ही कुछ अलग होता है, सपनों में हम जो चाहे वो कर सकते हैं, फिर चाहे वो कोई सूपरहीरो बनना हो या किसी देश का राजा, आखिर कैसे हमें वो सब दिखाई देने लगता है जिसकी हम असल जिंदगी में केवल कल्पना ही कर सकते हैं तो आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य –

1.प्रति रात्रि हम सभी 4 से 6 सपने देखते हैं जिसका साल भर का औसतन निकाला जाए तो यह 1460 से 2190 होता है।

2.कोई भी सामान्य जीवन जीने वाला व्यक्ति अपने पूरे जीवन काल में 25 साल सोते हुए बिताता है, जिसमें से 6 साल या इससे ज्यादा सपने देखने में बीतते हैं।

3.नेत्रहीन लोग भी सपने देख सकते हैं लेकिन जो जन्म से नेत्रहीन होते हैं उन्हें सपनों में भी अंधेरे के सिवा और कुछ नजर नहीं आता वह केवल जगह, आवाजें, स्पर्श और स्वाद वगैरह का अनुभव कर पाते हैं।

Related News