आपने इस दुनिया में कई ऐसे जीव देखे होंगे या उनके बारे में सुना होगा जो अपनी किसी न किसी खासियत के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं और वैज्ञानिक भी इनके बारे में जानने के लिए रूचि दिखाते हैं।

वैसे ही आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में ये कहा जाता है कि ये अमर है और इंसान को कुछ मिनटों में मार सकता है। हम बात कर रहे हैं जेलीफिश की, वर्तमान में इसकी 1500 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद है। इसे कभी न मरने वाला जीव कहा जाता है। इसकी खासियत है कि ये अपने शरीर को 2 भागों में बांट लेती है और कभी मरती नहीं है। उन दोनों भागों से अलग-अलग जेलीफिश का जन्म होता है।

दिखने में पारदर्शी होती है और बेहद सुंदर भी, लेकिन आप इसकी सुंदरता को देख इसे कम आंकने की कोशिश मत कीजिए। जेलीफिश अपने डंक से किसी भी इंसान को पलभर में मौत की नींद सुला सकती है। इसकी लम्बाई औसत 6 फ़ीट और वजन 200 किलोग्राम तक होता है। अब तक की सबसे बड़ी जेलीफिश अमेरिका के समुद्र में मिली थी, जिसका लंबाई 7.6 फीट थी और उसकी मूंछें 120 फीट लंबी थीं। अगर इस जीव की मूछें इंसान की त्वचा से छू जाएं तो उनका तत्काल इलाज कराना पड़ता है।

ये समुद्र में बेहद नीचे रहना पसंद करती हैं जहां सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंच पाती है। कहा जाता है कि धरती पर जेलीफिश का अस्तित्व सदियों पुराना है। यह डायनासोर के काल से ही धरती पर मौजूद हैं। ये दुनिया की एक मात्र ऐसी मछली है जिसमे 95 फीसदी तक पानी होता है। इसी गुण के कारण यह मछली पारदर्शी दिखाई देती है। कहा जाता है कि जेलीफिश के पास दिमाग नहीं होता है, इसी कारण उसके आसपास हमेशा छोटी-बड़ी मछलियों का झुंड जमा रहता है। क्योंकि वो इसके आसपास खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

Related News