लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद के अनुसार मुनक्के का सेवन हमारे लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मुनक्के में आयरन की अधिक मात्रा होती है, जो सर्दियों में हमारे शरीर को ताकत प्रदान करता है। आज हम आपको मुनक्के के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.सर्दियों में सर्दी-जुकाम होने पर रात को सोने से पहले दूध में दो मुनक्के उबालें और इसका सेवन करें।

3.गले में खराश होने पर 5 मुनक्के के बीजों को बारीक चबाकर खाएं। इससे आपको राहत मिलेगी। ध्यान रहे कि करीब 30 मिनट तक पानी और खाने वाली अन्य चीजों का सेवन न करें।

3.अगर आपके बच्चे रात को सोते समय बिस्तर पर पेशाब करते हैं, तो उन्हें मुनक्के के दो बीज रात को सेवन कराएं। इस नुस्खे का इस्तेमाल रोज करने से कुछ ही दिनों में आपका बच्चा रात को सोते समय बिस्तर पर पेशाब करना बंद कर देगा।

4.ब्लड प्रेशर के मरीजों को मुनक्के पर नमक लगाकर सेवन करना चाहिए, इससे ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है।

Related News