इंटरनेट डेस्क: भारतीय महिलाओं को हाथों में मेहंदी लगाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में हर खुशी के मौके पर जैसे वेडिंग समय, किसी फंक्शन पर अपने हाथों पर मेहंदी लगाना लड़कियों को बेहद पसंद होता है। यहंी नहीं दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगाना तो शगुन की निशानी भी मानी गई है। ऐसे में इस फैशनेबल और मार्डन जमाने में लड़किया अपने हाथों को बेहद ख्ूाबसूरत लुक देना चाहती है और अपने पारंपरिक लुक को फ्लॉन्ट करने के लिए वह कई तरह की लेटेस्ट डिजाइन बनवाना पसंद करती है


ऐसे में अब जल्द ही ईद का पर्व आने वाला है। इस पर्व पर महिलाएं और लड़कियां सबसे ज्यादा अपनी ख्ूाबसूरती को लेकर सतर्क रहती है। ऐसे में आप भी ईद के मौके पर कई खूबसूरत डिजाइन बनवा सकती है वैसे भी बाजार में इंडो ऐरबिक डिजाइंस से लेकर ग्लिटर वाली मल्टीकलर्ड मेहंदी छाई हुई है।


इस तरह की डिज़ाइन इन दिनों ट्रेंड में हैं और आपको स्टाइल के साथ एक परफेक्ट एथनिक लडक़ी की तरह लगते हैं यदि आप मेहंदी लगाना पसंद करते हैं तो आप फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन भी बनवा सकती हैं। आप मनचाहा लुक पाने के लिए कई डिजाइन और रूपांकनों के मिश्रण और मैच के साथ अपना खुद का पैटर्न बना सकते हैं। अगर आप बेहद अटै्रक्टिव दिखना चाहती है तो आप पाइलेज, फूलों या कई ज्यामितीय पैटर्न का उपयोग करके अपने हाथों में मेहंद बनवा सकती है। ऐस में आप इस खास पर्व पर इन सुंदर दिखने वाले डिज़ाइनों को आज़मा सकती है जिससे आप खुद का स्टाइल स्टेटमेंट भी बना सकती है।

Related News