ऐसी कई चीजें हैं जिन्हे हम धार्मिक महत्व के रूप में पालन करते हैं लेकिन इनका स्वास्थ्य रूप में भी अहम महत्व होता है। हम सभी पूजा करते समय हाथ पर मोली का धागा बांधते हैं। इस धागे को पुरुष और अविवाहित महिलाएं दाये हाथ में और विवाहित महिलाएं बाये हाथ में बांधती हैं। लेकिन इसके स्वास्थ्य से जुड़े भी कई फायदे होते हैं।

धार्मिक मान्यता :-
घार्मिक शास्त्र केप पूजा करते समय कलाई पर मोली का धागा बांधने की शुरुआत देवी लक्ष्मी और राजा बाली ने की थी। इसे रक्षा कवक भी कहा जाता हैं। इसे बाँधने से सारी मुसीबतें टल जाती है। इस धागे से ब्रह्मा, विष्णु और महेश साथ ही लक्ष्मी, पार्वती, सरस्वती की कृपा हमारे ऊपर बनी होती हैं। वृत्रासुर के युद्ध में जाते समय इन्द्राणी ने शची को दाए हाथ में रक्षा सूत्र यानि ऐसा ही एक धागा बंधा था। इसपर एक धार्मिक मान्यता भी यानि की इसमें तीनो देव विराजमान रहते है।

वैज्ञानिक मान्यता :-
शरीर के मेन अंग तक पहुंचने के लिए नस को कलाई से गुजरना पड़ता है। जब हम कलाई पर धागा बांधते है तो नस की क्रिया नियंत्रित होती है! इससे हमारे तीन दोष जल्द ही दूर हो जाते है। जबकि उनमे ह्रदयरोग, पक्षघात और मधुमेह रोग जैसी कई बीमारियों से हमें छुटकारा मिलता हैं! और ये सत्य भी है क्योकि इसको वैज्ञानिकों ने भी माना है।

Related News