शरीर में दर्द या अकड़न होना बहुत आम बात है। कई बार कुछ करते समय या गलत तरीके से बैठने से कमर दर्द की समस्या देखने को मिल जाती है।सामान्य व्यायाम से ठीक किया जा सकता है। मगर कई बार ये परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाना होगा। हाल ही में एक ऐसा वाकया सामने आया है जहां वह शख्स कमर दर्द की समस्या को लेकर डॉक्टर के पास गया था, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।एक दिन इस शख्स की नींद खुल गई और उसे अपने पैर में कुछ दिक्कत महसूस हुई, उसके बाद वह पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो गया। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में...

46 साल के मार्क बरोज़ कई हफ्तों से कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर एक दिन मार्क डॉक्टर के पास गया। मार्क टाइल लगाने का काम करता है और डॉक्टरों द्वारा दर्द निवारक दवा देने के बाद मार्क अपने काम पर लौट आता है। लेकिन कुछ हफ्तों के बाद, जब एक दिन मार्क उठा तो वह अपने पैर का उपयोग करने में असमर्थ था। जिसके बाद उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया और उसे लकवा मार गया। डॉक्टरों का कहना है कि वह शायद फिर कभी चल नहीं पाएगा।

मार्क का एमआरआई स्कैन किया गया, जिसमें पता चला कि उनकी रीढ़ सिकुड़ गई है, जिससे रीढ़ की नसों पर दबाव पड़ता है। रीढ़ की हड्डी के सिकुड़ने की शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं और बाद में यह पीठ दर्द और पैरों में दर्द का कारण बनता है। यदि रीढ़ की हड्डी में सिकुड़न है, तो इससे शरीर का पूर्ण सुन्नपन हो सकता है और स्ट्रोक या लकवा होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

Related News