दुनिया के कई तरह के क्रिमिनल्स के बारे में आपने सुना होगा। आज हम जिस क्रिमनल के बारे में बात कर रहे हैं उसे किसी भी तरह का डर शायद नहीं था। इस शातिर अपराधी ने ऑनलाइन 15 साल की एक बच्ची को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद वह इस बच्ची से मिलने के लिए 700 मील ड्राइव कर उसके घर तक आया। वह उसके कबर्ड में भी छिप कर रहता था। करीब एक महीने तक ये शख्स कबर्ड में छुप कर रहता और उस बच्ची का शोषण करता। फिर जैसे ही बच्ची के माता पिता घर से बाहर जाते तो वो घर से चुपचाप निकल जाता।

जब बच्ची के पेरेंट्स को कबर्ड से आवाजें आने लगी तब उन्होंने पुलिस को बुलाया और फिर से शख्स पकड़ा गया। ये मामला अमेरिका का है और उस शख्स का नाम जोनाथन रॉसमोइन था जिसने 15 साल की बच्ची को अपना निशाना बनाया था।


उसने 15 साल की बच्ची का शोषण किया और फिर पुलिस ने उसे पकड़कर जेल में भेज दिया। उसने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को प्यार के जाल में फंसा कर उस से शारीरिक संबंध बनाए। जोनाथन की मुलाक़ात बच्ची से दो साल पहले इंटरेनट पर हुई थी। वह रात को चुपचाप घर में आता और कबर्ड में छिप कर रहता और फिर मौका मिलते ही घर से बाहर निकल जाता।


सितंबर 2020 में जोनाथन को बच्ची के घर से पकड़ा गया था। उस समय भी वो कबर्ड में ही बंद था। उसने पुलिस को बताया था कि वो 19 अगस्त से ही बच्ची के कमरे में रह रहा था।

Related News