ये बात हम सभी जानते हैं कि हमारे घर में रखी जाने वाली हर एक चीज वास्तु दोष का भी कारण बन सकती है और हमारे लिए शुभ भी हो सकती है। इसलिए हमें कोई भी चीज वास्तु के हिसाब से ही रखनी चाहिए। इसलिए आपको घड़ी लगाते समय भी कई बातें ध्यान में रखनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। ये दिशाएं घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। घर या ऑफिस में यदि गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो ये आपके लिए निगेटिव परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। क्योकिं इसे यम की दिशा माना जाता है। यम को मृत्यु का देवता माना जाता है।

घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं। इसके अलावा दरवाजे के ऊपर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस से आपको जिंदगी में तनाव के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर में टूटी या बंद घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए इस से नकारात्मकता आती है।

Related News