Sweet Recipe: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए बनाएं चना दाल मोदक, जानिए आसान रेसिपी !
Photo Credit:Hindustan
हम सभी अच्छे तरह जानते हैं कि गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है हालांकि महाराष्ट्र में इसकी धूम कुछ ज्यादा ही रहती है इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान गणपति बप्पा को खुश करने के लिए लोग खास तैयारी भी करते हैं और उनको भोग लगाने के लिए मोदक काफी प्रिय है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर आप भी अपने घर पर चना दाल के मोदक तैयार करके उनको भोग लगा सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है चना दाल के मोदक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी -
Photo Credit:HerZindagi
* चना दाल मोदक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :
1. चावल का आटा
2. चना दाल
3. नारियल कसा हुआ
4. इलायची पाउडर
5. तिल का तेल
6. गुड़
7. घी
8. नमक
9. उबलता पानी
10. पानी
Photo Credit:Holidayrider
* चना दाल मोदक बनाने की आसान रेसिपी :
1. चना दाल मोदक बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल और पानी को को प्रेशर कुकर में डालें और 4 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें।
2. इसके बाद फिर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आंच बंद कर दें, कुकर ठंडा होने के बाद इसे खोलें।
3. अब आप एक पैन में गुड़ और पानी लें और इसे पिघलने तक गर्म करें और छानकर अलग रख दें।
4. इसके बाद आप इसे वापस उसी कढ़ाई में डालें और अब इसमें नारियल, पकी हुई चना दाल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
5. अब आप इसे गाढ़ा होने तक पकाते रहें और इसमें इलायची पाउडर, घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक कटोरे में निकालें और ठंडा होने दें।
6. इसके बाद आप आटा गूंथ लें। इसके लिए पैन में पानी लें, उसमें एक चुटकी नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें।
7. अब जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें चावल का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे 15 मिनट तक ठंडा होने दें।
8. इसके बाद ठंडा होने पर आप इसमें 1 चम्मच तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें।
9. अब मोदक का सांचा लें और उस पर थोड़ा घी लगा लें। अब आटे का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे सांचे में समान रूप से फैलाएं।
10. इसके बाद आप इसमें स्टफिंग रखें और इसे आटे से ढक दें। 11 अब आप सांचा खोलें और मोदक को प्लेट में रखें।
12. इसके बाद अब सभी मोदक तैयार होने क बाद इसे स्टीमर में रखें और 8 से 10 मिनट तक स्टीम करें।
13. इस तरह से तैयार है स्वादिष्ट चना दाल मोदक।