दुनिया में स्वाजीलैंड शायद अकेला देश बचा है, जहां पूरी तरह राजशाही सत्ता लागू है, हाल ही में यहां के राजा मस्वति तृतीय ने फिर शादी कर ली है, आपको बता दे 53 साल के राजा की 15 बीवियां हैं, जिसमें एक का निधन हो चुका है, बात करे स्वाजीलैंड गरीब देश है लेकिन वहां का राजा हमेशा अपनी लग्जरी लाइफ और शाहखर्ची के कारण चर्चा में रहता है।

स्वाजीलैंड के राजा मस्वति तृतीय के 35 बच्चे हैं, उसकी हर रानी शानोशौकत के साथ अलग आलीशान बंगलों या महलों में रहती हैं, इस देश में करीब सितंबर माह के इर्द-गिर्द में यहां राजा देश की सभी कुंवारी लड़कियों की एक परेड कराता है, इसमें लड़कियों को टॉपलेस रखा जाता है, इसमें जिस भी लड़की को राजा चाहता है, उसे अपने रनिवास में ले जाता है।

पिछले साल देश की कई युवतियों ने इसका विरोध किया था, कई लड़कियों ने इस परेड में हिस्सा लेने मना कर दिया था, लेकिन राजा की जानकारी में इस बात के आने बाद उन लड़कियों के परिवारों को कॉफी जुर्माना देना पड़ा।

Related News