सावन के महीने में बहुत से लोग उपवास रखते हैं। ऐसे में ये सवाल जरूर आता है कि व्रत में किस चीज का सेवन किया जाए। आज हम आपके लिए मैंगो श्रीखंड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

आम - 2-3
चीनी - 3 चम्मच
दूध - 2 लीटर
बादाम - 2 चम्मच
पिस्ता - 2 चम्मच
दहीं - 2 कप
केसर - 2 चम्मच

बनाने की विधि

- सबसे पहलेकिसी बर्तन में दूध डालें और गैस पर रख दें।
- फिर दूध में केसर मिलाकर ठंडा अच्छे से उबाल लें।
- केसर को अच्छे से दूध में मिक्स करना चाहिए और फिर दूध को ठंडा कर लें।
- आम को छिलकर मिक्सी में डाल दें और इसका गाढ़ा पेस्ट बनाना है।
- फिर एक कटोरी लेकर इसके अंदर चीनी, केसर दूध और दही डालकर अच्छे से मिला लें।
- पेस्ट में केसर दूध और बाकी चीजों का मिक्सचर मिक्स करें और 15 मिनट के लिए पका लें।
- पिस्ते और बादाम के साथ गर्निश करके फ्रिज में रख दें।
- कुछ देर के बाद फ्रिज में से निकालकर ठंडे-ठंडे आम श्रीखंड का मजा लें।

Related News