पुलाव बहुत से लोगों को बेहद पसंद होता है। इसलिए आज हम आपके लिए सतरंगी बिरयानी की रेसिपी लेकर आए हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे बना सकते हैं।


आवश्यक सामग्री

गाजर - 20 ग्राम
शिमला मिर्च - 20 ग्राम
फ्रेंच बीन्स - 20 ग्राम
चुकंदर - 20 ग्राम
ब्रोकली - 20 ग्राम
हरी/ पीली जुकीनी - 40 ग्राम
भूने हुए प्याज - 20 ग्राम
बिरयानी चावल - 125 ग्राम|
नमक - स्वाद अनुसार
दही - 30 ग्राम
पुदीना - 10 ग्राम
काजू पेस्ट - 5 ग्राम
देसी घी - 15 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर - 1 ग्राम
हल्दी पाउडर - 1 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 ग्राम
गरम मसाला - 1 ग्राम
केवड़ा/ केसर पानी - 3 मिली
खाना पकाने का तेल - 10 मिली


बनाने की वि​धि

- सतरंगी बिरयानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले सभी सब्जियों को काटकर बांच करके अलग रखें।
- इसके बाद आपको चावल को उबालकर 80 प्रतिशत तक पका लेना है।
- इसके बाद आपको मिट्टी के बर्तन में सभी सब्जियां, दही, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, काजू पेस्ट, केवड़ा पानी, पुदीना, केसर का पानी, भूरे प्याज डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आपको अब चावल में देसी घी और गरम मसाला पाउडर मिलाना है।
-इसके बाद इसे ढक कर 15 मिनट तक ओवन में रख दें।
- आपकी सतरंगी बिरयानी बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें।

Related News