कई बार हम रोटी ज्यादा बना लेते हैं ऐसे में रात की टोरी बच जाती है। ऐसे में हम इन्हे सुबह फेंक देते हैं या जानवर को खिला देते हैं। लेकिन आप रात को रोटी को फेंकने के बजाय इस से रोटी पिज़्ज़ा भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

बासी रोटी - 2
प्याज - 1 (कटा हुआ)
मोजरेला चीज - 1/2 कप
शिमला मिर्च - 1 (कटी हुई)
पिज्जा सॉस - 2 बड़े चम्मच
मिक्स हर्ब्स - आवश्यकता अनुसार
बटर - जरूरत अनुसार
चिली फ्लेक्स - स्वाद अनुसार


बनाने की विधि

- सबसे पहले रोटियों में फोर्क की मदद से छोटे- छोटे छेद करें।
- इन्हे तवे पर रखें और कुरकुरा करें।
- अब रोटी पर अच्छे से पिज्जा सॉस लगाएं।
- इसके बाद इसमें प्याज, शिमला मिर्च और मोजरेला चीज डालें।
- इसके बाद इसमें ऊपर से मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स छिड़के।
- तवे पर बटर पिघलाकर रोटी पिज्जा रखकर ढक दें।
- इसे 2-3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
- दूसरी रोटी को भी ऐसे पकाएं।
- लीजिए आपका रोटी पिज्जा बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

Related News