आज का दिन जन्माष्टमी का दिन है और कान्हा जी को कई चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए रबड़ी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे छप्पन भोग में शामिल किया जा सकता हैं। इसे आप आसानी से बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

दूध - 1 लीटर
इलाइची पाउडर - 1/2 छोटे चम्मच
चीनी - 2 बड़े चम्मच
केसर - 8-10 धागे
ड्राईफ्रूट - 1/2 कप (कटे हुए)


बनाने की विधि

- पैन में दूध को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें।
- जब दूध उबल जाए तो आंच को धीमा रख दें।
- इसे चलाते रहें जिस से ये तले में चिपके ना। दूध को तब तक पकाएं जब तक वो आधा ना रह जाए।
- फिर इसमें चीनी डालकर पकाएं। जब चीनी घुल जाए तो इसमें आपको इलाइची पाउडर और ड्राईफ्रूट डालकर 2-4 मिनट तक पकाएं।
- अब इसे बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब रबड़ी को केसर के धागे से गार्निश करें। लीजिए आपकी रबड़ी बनकर तैयार है।

Related News