कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। इस दिन सभी कृष्ण को कई तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम इस कड़ी में हम आपके लिए मथुरा के पेड़े बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसलिए आज हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री

खोया - 200 ग्राम
घी - 1 बड़ा चम्मच
पीसी चीनी - 125 ग्राम
दूध पाउडर - 2 कप
दूध - ¼ कप


बनाने की विधि

- सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करके धीमी आंच पर खोया भून लें।
- खोया भूरा होने पर इसमें 2 बड़े चम्मच दूध मिलाएं।
- इसे तब तक मिक्स करते रहें जब तक कि दूध मिश्रण में सूख न जाएं।
- मिश्रण को ठंडा होने के लिए बाउल में डाल दें।
- इसमें एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं।
- मिश्रण अगर सूखा लगे तो थोड़ा सा दूध मिलाकर इस से पेड़े बना लें।
- पीसी चीनी से पेड़े को रोल करें।
- आपके मथुरा पेड़े बनकर तैयार हैं।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर कान्हा जी को भोग लगाएं। फिर प्रसाद स्वरूप सबको बांटे और खुद भी खाएं।

Related News