इंटरनेट डेस्क। सोनम कपूर को बॉलीवुड फैशनिस्ता यूं ही नहीं कहा जाता है। उनका हर स्टाइल इंस्पिरेशन देने वाला होता है, जिसे लोग खूब पसंद भी करती है।

ड्रेसिंग सेसं के मामले में सोनम का अंदाज हमेसा से डिफरेंट और शादी के बंधन में बंध चुकी सोनम कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान सोनम कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने ब्लू जीन्स के साथ व्हाइट प्रिंटड टी शर्ट कैरी की।

टी शर्ट पर Mr. India फिल्म का पोस्ट बना हुआ था। सोनम द्वारा Mr. India के टाइटल वाली टी शर्ट पहनने के बाद उनकी इस फिल्म के सीक्वल में नजर आने की भी चर्चा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि यह रिया कपूर के ब्रांड Rheson की कलेक्शन है। वहीं आनंद आहूजा ने ब्लैक जीन्स के साथ व्हाइट टी शर्ट और ग्रे जैकेट कैरी की। दोनों साथ में खूबसूरत लग रहे थे।

सोनम और आनंद को बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल में से एक माना जाता है जो हर बार अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट किए नजर आ ही जाते हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न सोनम का हर स्टाइल बहुत ही ख़ास रहा है। कोई इवेंट हो या फंक्शन सोनम हमेशा से बहुत ही डिफरेंट और यूनिक लुक में नज़र आते है। आजकल की लडकियां सोनम की स्टाइल को बहुत फॉलो करती है।

Related News