इंटरनेट डेस्क। खीरा हमारी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इसके माध्यम से त्वचा की कई प्रकार की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। खीरा हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में भी उपयोगी है। इसके कई चीजों को मिलाकर फेस पैक बनाए जा सकते हैं।
खीरे और शहद का फेस पैक भी त्वचा के लिए लाभकारी होता है। खीरे का रस निकालकर इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इसे अपने चहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लेें। बाद में सादे पानी से इसे साफ कर लें। सप्ताह में तीन बार इसका उपयोग करने से फायदा मिलेगा।
वहीं खीरा और एलोवेरा फेस पैक भी त्वचा को मुलायम बना सकता है। ब्लेंडर में खीरे का पेस्ट बनाकर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

Related News