महिलाओं के मन में गर्भवती होने के बाद कई सवाल आते हैं और उन सभी सवालों के जवाब उन्हें भी पता होने चाहिए। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान काफी सावधान रहने की जरूरत होती है। बता दे की, महिलाओं को अधिक देखभाल की जरूरत होती है और साथ ही दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की भी जरूरत होती है। इन सभी परिवर्तनों में दौड़ने और जॉगिंग के लाभ शामिल हैं। अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि दौड़ने या जॉगिंग करने से गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की परेशानी तो नहीं होगी? तो चलिए आज इस सवाल का जवाब देते हैं।

गर्भावस्था में दौड़ना कितना अच्छा है? -

* बता दे की, यदि महिलाएं गर्भावस्था के दौरान दौड़ती हैं तो ऐसा करने से भी वे मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकती हैं. जी हां और इसके अलावा दौड़ने से न सिर्फ मिजाज की समस्या दूर हो सकती है बल्कि उदास मन भी दूर हो सकता है।

* गर्भावस्था के दौरान दौड़ने से प्रसव पीड़ा कम होती है। जब महिला का शरीर सक्रिय होगा, तो प्रसव के दौरान अधिक समस्या नहीं होगी।

* गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अक्सर मोटापे का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में अगर वे प्रेग्नेंसी के दौरान दौड़ती हैं तो वजन नियंत्रित रह सकता है।

गर्भावस्था के दौरान दौड़ने के नुकसान-

* बता दे की, आपको तेज नहीं दौड़ना चाहिए क्योंकि अगर कोई महिला तेज दौड़ती है तो इससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है।

* गर्भावस्था में दौड़ने से कई बार महिलाओं को तेज दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है।

* यदि आपको सिरदर्द, सीने में दर्द, योनि से तरल पदार्थ, रक्तस्राव की समस्या, बेहोशी, चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो गर्भावस्था के दौरान लक्षण दिखने पर दौड़ना बंद कर दें।

Related News