लाइफस्टाइल डेस्क। भारत का महाराष्ट्र राज्य बॉलीवुड के साथ-साथ खूबसूरत समुद्री तटों के लिए भी मशहूर है। हम आपको बता दें कि महाराष्ट्र यात्रा के दौरान आप खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ कई चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो महाराष्ट्र की यात्रा को लोकप्रिय बना सकती है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र यात्रा के दौरान आप वहां से कौन-कौन सी बहुमूल्य चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
1.महाराष्ट्र की कोल्हापुरी चप्पल का नाम तो आपने बॉलीवुड फिल्मों में भी सुना होगा। महाराष्ट्र यात्रा के दौरान आप इन भैंस की खाल और वनस्पति रंगों से रंगी कोल्हापुरी चप्पलो कि खरीददारी जरूर करे।
2.महाराष्ट्र की पैठानी साड़ी भारत के साथ पूरी दुनिया मे लोकप्रिय हैं। महाराष्ट्र में निर्मित शुद्ध रेशम से बनी इन साड़ियों में तिरछा चौकोर बॉर्डर डिजाइन, पल्लू पर एक मोर का डिजाइन और अजंता की गुफाओं के चित्रों से प्रेरित थीम होती हैं।
3.महाराष्ट्र में बने सावंतवाड़ी लकड़ी के खिलौने पूरे भारत में खास पहचान रखते है। ये खिलौने प्राकृतिक और नॉन-टॉक्सिक लकड़ी से हस्तनिर्मित होते हैं, जिनसे आप अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।

Related News