आपने आज तक कई अजोबोग़रीब घटनाओं के बारे में सुना होगा। ठीक उसी तरह डॉक्टर्स तब हैरान रह गए जब एक आदमी पेट दर्द की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचा। मरीज ने बताया कि उसने मोबाइल फोन निगल लिया था। ये अजीबोगरीब घटना मिस्र में घटी। एक्सरे के बाद डॉक्टर ये देख हैरान रह गए कि उनके पेट में मोबाइल फोन है।

यह पता चला कि उस व्यक्ति ने छह महीने पहले डिवाइस को निगल लिया था। हालांकि, इलाज के लिए खुद को अस्पताल में भर्ती कराने में उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी। वह आदमी उम्मीद कर रहा था कि डिवाइसस्वाभाविक रूप से उसके शरीर से निकल जाएगा, लेकिन वह उसके पेट में फंस गया।

शरीर के अंदर मोबाइल फोन होने के कारण व्यक्ति को पेट में तेज दर्द हो रहा था और आखिरकार छह महीने बाद असवान विश्वविद्यालय अस्पताल में एक डॉक्टर के पास गया। उनके एक्स-रे और मेडिकल जांच में पाया गया कि व्यक्ति के पेट और आंतों में गंभीर संक्रमण हो रहा था।

अस्पताल के डॉक्टरों ने आंतों और पेट में संक्रमण सहित संभावित जानलेवा चोटों के कारण उस व्यक्ति का तत्काल ऑपरेशन किया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक छह महीने तक मरीज के पेट में फोन रहा और फिर खाना खाने से उसके पेट में इंफेक्शन फैलता गया।

हालांकि, अगर आपको लगता है कि यह अपनी तरह की इकलौती घटना है तो आप गलत हैं। इस साल इसी तरह की एक घटना में, यूरोपीय देश कोसोवो में एक व्यक्ति को पूरे नोकिया 3310 फोन निगलने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने बड़ी सर्जरी की।

2014 की एक केस स्टडी के मुताबिक, लोगों के मोबाइल फोन निगलने के कई मामले सामने आए हैं। 2016 में, एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने अपना फोन निगल लिया और कई घंटों की उल्टी के बावजूद उसके पेट में फंस गया। डिवाइस को बाहर निकालने के लिए सर्जरी की गई।

Related News