शकुनि गंधार साम्राज्य का राजकुमार था, जो कुरुक्षेत्र युद्ध के होने के पीछे का मास्टरमाइंड माना जाता है। उन्हें मुख्य खलनायक माना जाता है, जिन्होंने दुर्योधन को बातों में फसाया था। गांधारी उनकी बहन थी और उसके लिए दुर्योधन उनका भतीजा बन गया था।

शकुनि चौपड़ पासे या चौसर में काफी अच्छा था और वो जो भी पासा कहता था, वही आता था। इस कारण पांडव भी जुए में हार गए थे। लेकिन उसके पासे के पीछे के ऐसे राज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

कहा जाता है कि उसके पास उसके पिता की हड्डियों के बने थे और उसमे शक्तियां थी इसलिए वे उसकी बात सुनते थे। कहा ये भी जाता है कि शकुनि जन्म से लंगड़ा नहीं था बल्कि उसके पैर की हड्डी भी उसके पिता ने तोड़ी थी।

हस्तिनापुर के पूर्वजों ने गांधार के पूरे वंश को नष्ट कर दिया था। इसलिए अपने वंश के विनाश का बदला लेने के उसके पिता ने ही उस से कहा था। उन्होंने टांग भी इसलिए तोड़ी जिस से उसे बदला लेना हमेशा याद रहे।

Related News