दुनिया में पाकिस्तान अपनी हरकतों के कारण मशहूर है। लेकिन आपको बता दें कि इसके आलावा ये देश अपने कानून को लेकर भी बहुत मशहूर है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कुछ कानून ऐसे भी है जिनकी वजह से पाकिस्तान दुनियाभर में मशहूर है। आज हम आपको पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे है,जिनका कोई मतलब ही नहीं है।

- यहां के लोग इजरायल नहीं जा सकते है, ये अपने किसी भी नागरिक को इजरायल जाने की इजाजत नहीं देता है। मतलब इजरायल के लिए वीजा ही नहीं बनता है।

इसके पीछे क्या वजह यह है कि पाकिस्तान की नजर में इजरायल एक देश नहीं है।


- आपको जानकर हैरानी होगी के पाकिस्तान में बच्चों को अपनी पढ़ाई पर टैक्स देना पड़ता है। अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्यादा का खर्च बैठता है, तो उसे सरकार 5 फीसदी टैक्स वसूलती है।


- यहां कानून के मुताबिक लोगों को गर्लफ्रेंड बनाने की अनुमति नहीं है। अगर शादी से पहले कोई भी लड़का किसी भी लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप तो क्या एक साथ पब्लिक प्लेस पर भी नहीं बैठ सकता है। इस जुर्म में आपको 6 महीने की सजा भी हो सकती है।

- अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी का अंग्रेजी अनुवाद करना यहां अवैध माना गया है। इसके साथ ही कुछ और अरबी शब्द है जिनका अंग्रेजी अनुवाद करना मना है।

- इसके साथ ही आप यहां के किसी भी सरकारी अधिकारी इसमें प्रधानमंत्री भी है इनका आप मजाक नहीं बना सकते है। ऐसा होने पर आपको 6 महीने जेल की सजा सुनाई जाती है।

Related News