किसी भी व्यक्ति के हाथ उसकी उँगलियों और नाखूनों से भी उसके बारे में जानकारी दी जा सकती है। ये हमारे भविष्य के बारे में भी जानकारी देते हैं। नाखूनों के आकार, उनकी बनावट और रंग के माध्यम से न सिर्फ सेहत बल्कि आपके गुण, स्वभाव और भविष्य के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।

नाखूनों पर धब्बे
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाखूनों पर काले धब्बे होना सही नहीं है। ये विष्य में मिलने वाले अपयश या किसी हानि का संकेत करते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य के हिसाब से भी ये सही नहीं है। आपके रक्त संबंधी बीमारी का सूचक है। जिसे आपको शीघ्र ही डॉक्टर को दिखाकर अपना ईलाज कराना चाहिए।

सफेद नाखून
जिन लोगों के अंगुलियों का नाखून सफेद रंग का होता है, वे व्यक्ति धुनी, परिश्रमी एवं अपने इरादे के पक्के होते हैं। इन्हे किसी काम में देरी पसंद नहीं होती। ये हर काम को जल्दी करना पसंद करते हैं।

गुलाबी नाखून
जिन लोगों के नाख़ून का कलर गुलाबी होता है। ऐसे व्यक्ति स्वस्थ, सुखी एवं उदार व्यक्तित्व वाला होता है। उसकी सोच प्रगतिवादी होती है।

छोटे नाखून
जिन लोगों के नाख़ून थोड़े असभ्य पाए जाते हैं फिर चाहे वे किसी भी स्तर या पद से संबंधित हों।

चौकोर नाखून
जिन लोगों की उंगलियों पर चौकोर नाखून होते हैं, वे छोटी सी बात से भी बेहद घबरा जाते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर हृदय संबंधी रोग होने की आशंका भी होती है।

Related News