हर इंसान को अपना घर बहुत प्यारा होता हैं जिसे बनाने में वो अपना खून पसीना एक कर देता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के अंदर स्थित उड़सर गांव के बारे में।

कहा जाता है इस गाँव में पिछले 700 सालों से एक भी घर की दूसरी मंजिल नहीं बनी है। इसकी वजह चौकाने वाली है दरअसल इसकी वजह इस गाँव को मिला श्राप है। यहाँ पर रहने वाले लोग 700 सालों से श्राप का फल भोग रहे है। सैकड़ो साल पहले गांव में भोमिया नाम का आदमी निवास करता था। एक बार गांव में चोर आ गए जिनसे भोमिया लड़ने लगा। जिसके बाद चोरो ने शख्स को इतना मारा की उसकी हालत गंभीर हो गई।

कहा जाता है, बचते-बचाते वो अपने ससुराल पहुंचा औऱ मकान की दूसरी मंजिल पर छुप गया। पीछे-पीछे चोर भी ससुराल पहुंच गए और घर के सदस्यों से मारपीट करने लगे। जिसके बाद चोरो को पता चला की वो घर मे ही है। उसके बाद चोरो ने उसकी गर्दन काट दी, लेकिन फिर भी वो चोरों से लड़ता रहा और अपने गांव आकर प्राण त्याग दिए। कहते हैं उसके बाद उसकी पत्नी ने श्राप दिया कि 'अगर कोई भी घर की दूसरी छत बनाएगा तो उसके साथ गलत होगा, उसी के बाद से इस गाँव में कोई भी माकन के ऊपर दूसरी मंजिलनहीं बनवाते है।

Related News