बचपन से ही आपको दूध पीने के कई फायदे बताए गए होंगे। सेहत के लिए दूध काफी जरुरी होता है। ऐसे में आज हम आपको दूध पीने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आपने कई बार बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि दूध पीने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। या फिर दूध पीने के बाद कभी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। इसकी ख़ास वजह है।

दूध पीने के तुरंत बाद कभी नहीं पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट खराब हो जाता है। साथ ही अगर दूध पीने के तुरंत बाद पानी पी लिया जाए तो दूध के पौष्टिक गुण शरीर को नहीं मिल पाते।

दूध पीने के तुरंत बाद अगर पानी पिया जाए तो इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। यानी अगर आपने पानी पी लिया तो दूध आपको जल्दी नहीं पचेगा। इससे आपको एसिडिटी होने लगेगी।

कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके पीछे कारण है खाने में नमक और तेल का मिला होना। ये दोनों ही दूध के परस्पर विरोधी हैं।


Related News