वो कहते हैं ना प्यार में इंसान अक्सर अँधा हो जाता हैं, लेकिन ये अच्छी बात नहीं हैं। प्यार करना आसान बात हैं लेकिन उसे निभाना बहुत मुश्किल। अक्सर लोग प्यार में अपनी पार्टनर की ज़िन्दगी को खुदकी ज़िन्दगी समझ लेते हैं और कंट्रोलिंग हो जाते हैं। अगर आप भी ये गलती अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे हैं तो इसे न करें -

- गर्लफ्रेंड की हर छोटी-बड़ी बातों को जानने की कोशिश करते हैं। यहीं नहीं उसके कहीं भी आने-जाने या दोस्तों, परिवार के साथ वक्त बिताने पर भी कई तरह के सवाल करते हैं। जो कि एक गलत आदत है। इससे आपके रिश्ते में भरोसे की कमी और गर्लफ्रेंड पर शक करने की प्रवृति को दर्शाता है।

- अगर आप गर्लफ्रेंड के कपड़ों और उसकी पर्सनेलिटी को लेकर लगभग हर रोज कमेंट करते हैं या किसी तरह की रोक-टोक करते हैं। तो इस आदत को बदल लें। क्योंकि किसी भी लड़की को ये पसंद नहीं होता है कि कोई उनके पहनावे या सोच पर सवाल उठाए।

- अगर आप गर्लफ्रेंड की बातों को अनसुना करते हैं या उन्हें अपने आगे बहुत कम बोलने का मौका देते हैं। तो ये बेहद गलत आदत है, इस वक्त रहते सुधार लें। क्योंकि किसी भी लड़की को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता कि कोई उन्हें बोलने या उनकी आजादी पर रोक लगाएं।

- अक्सर लड़के यानि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड पर प्यार जताने का एकाधिकार समझते हैं। जिसके लिए वो कई बार गर्लफ्रेंड के साथ जबर्दस्ती करने से भी नहीं हिचकते। बार-बार ऐसा करना आपके रिश्ते को खत्म कर सकता है।

Related News