इंटरेनट डेस्क। बादाम हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका कई मिठाइयों में भी उपयोग किया जाता है। क्या आपको पता है इसकी स्वादिष्ट खीर भी बनाई जा सकती है? नहीं तो आज हम आपको घर पर ही बादाम केसर खीर बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आप इस वीकेंड पर ही बिना चावल की इस स्वादिष्ट खीर का स्वाद लें।

जरूरी सामग्री:
बादाम - चार कप
दूध - चार लीटर
इलायची पाउडर - एक टी स्पून
चीनी - स्वादानुसार
केसर धागे - आठ चुटकी
देसी घी - चार टेबल स्पून

इस विधि से बना लें बादाम की स्वादिष्ट खीर:
- सर्वप्रथम एक बर्तन में बादाम डालकर इसके ऊपर उबलता हुआ गरम पानी डाल दें। इसे दस मिनट तक गर्म पानी में भीगने दें।
- अब बादाम को निकाल कर इन्हें ठंडे पानी से धो लें। अब आसानी से बादाम के छिलके निकल जाएंगे।
- अब बादाम को मिक्सर जार में डालकर थोड़े से पानी के साथ बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में घी गरम कर इसमें बादाम का पेस्ट डालकर भूनें।
- इसे धीमी आंच पर पेस्ट का रंग लाइट ब्राउन होने तक भूल लें।
- अब इसमें दूध डालकर पका लें।
- अब इस खीर को चम्मच या करछी की मदद से चलाते रहें।
- खीर उबलने पर इसमें इलायची पाउडर, चीनी और केसर डालकर दें।
- थोड़ी देर बार गैस बंद कर दें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट खीर बन जाती है।
-इस खीर का स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

PC: lifeberrys

Related News