इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको चीज टोमैटो सैंडविच बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैंं। बहुत ही आसानी से बनने वाली चीज टोमैटो सैंडविच का स्वाद सभी का दिल जीत लेगा। आप इन्हें ब्रेड के साथ चीज, टमाटर, मक्खन आदि चीजों से बना सकते हैं।

सामग्री:
ब्रेड स्लाइस - आठ
चीज स्लाइस - चार
टमाटर - चार
काली मिर्च कुटी - एक टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
मक्खन - चार टेबल स्पून
पिज्जा सॉस - दो टी स्पून
मोजेरेला चीज कद्दूकस - एक कप

इस प्रकार से बना लें आप:
आपको सबसे पहले दो ब्रेड पिज्जा सॉस को अच्छी तरह से फैलाना होगा। अब इनके ऊपर चीज की स्लाइस, टमाटर स्लाइस, थोड़ी सी काली मिर्च और थोड़ा सा नमक छिडक़ दें। अब इसके ऊपर एक और चीज स्लाइस और मोजोरेला चीज डालें। फिर सबसे ऊपर दूसरी ब्रेड रख दें। इसके बाद ऊपर की ब्रेड के ऊपर मक्खन फैला दें। इसी तरह दूसरी ब्रेड को रखकर रख लें। अब इसे सैंडविच मेकर अच्छे से सेंक लें। इस प्रकार से आपकी चीज टोमैटो सैंडविच बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News