इंटरनेट डेस्क। बर्फी कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको नारियल बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप बाजार की नारियल बर्फी का स्वाद तो कई बार ले चुके होंगे। घर पर भी इसे बनाना बहुत ही आसान है।

आवश्यक सामग्री:
- 8 कप नारियल, कद्दूकस
- 8 कप चाशनी
- 4 टेबल स्पून खोया
- 2 टेबल स्पून बादाम
- 2टेबल स्पून पिस्ता
- 2 टी स्पून घी

इस प्रकार से बना लें आप:
-सबसे पहले चीनी की चाशनी बना लें।
- अब भारी कढ़ाही में नारियल और चाश्नी मिलाकर मिश्रण के गाढ़ा होने तक पका लें।
- अब इसमें पिस्ता और बादाम मिला लें।
- इसके बाद घी से चिकनी ट्रे में नारियल का बैटर फैला लें।
- सेट होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News