इंटरनेट डेस्क। कुछ ही दिनों के बाद बसंत पंचमी का पावन पर्व आने वाला है। इस मौके पर घर पर कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जाती है। आज हम आपको संतरे की बासुंदी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका भोग लगाकर आप मां सारस्वतो को प्रसन्न कर सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
- दस संतरे
- चार लीटर दूध
- केसर के लच्छे
- मेवा कतरन इच्छानुसार
- पांच सौ ग्राम शक्कर
- आधा चम्मच इलायची पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप:
- सर्वप्रथम दूध को शक्कर डालकर गाढ़ा होने तक पका लें।
- अब आप इसे ठंडा कर लें।
- अब संतरे का रस और इसकी कुछ कली अलग-अलग फ्रिज में रखकर ठंडी कर लें।
- अब इन दोनों ही चीजों के साथ ही इलायची पाउडर और केसर को दूध में मिला लें।
- अब ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाकर इसका स्वाद लें।

PC: ifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News