इंटरनेट डेस्क। दूध हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसी कारण तो लोगों को नियमित रूप से दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध की कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां भी बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको दूध का पेड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसका स्वाद लेकर मेहमान भी खुश हो जाएंगे। दूध से बनाने वाली इस मिठाई को बनाना बहुुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आप कई चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

दूध का पेड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
आठ सौ ग्राम- मिल्क पाउडर
दो कप- शक्कर पाउडर
दो कप- दूध
चार टी स्पून- देसी घी
दो टी स्पून - इलायची पाउडर
थोड़ा सा - पिस्ता

इस प्रकार से बना लें आप दूध का स्वादिष्ट पेड़ा :
- सबसे पहले एक पैन में घी गरम कर लें।
-अब इसमें शक्कर और दूध डालकर अच्छो से पका लें।
- शक्कर के पिघलने पर अब इसमें धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालते रहे। इससे गांठें नहीं बन सकेंगी।
- पैन के मिक्सचर छोडऩे पर इसमें इलायची पाउडर डालकर पका लें।
- दो मिनट बाद आप आंच बंद कर दें।
- अब आप इस मिक्सचर ठंडा कर लें। इसके ठंडा होने पर इसे हाथों से मसल लें। - मिक्सचर के चिकना होने पर आप इसके छोटे-छोटे पेड़े बनाएं।
-अब इन्हें पिस्ते से सजाकर स्वाद लें।
-इसका स्वाद लेेकर परिवार के लोग और मेहमान खुश हो जाएंगे।
-आपको वीकेंंड पर ये स्वादिष्ट मिठाई जरूर ही बना लेनी चाहिए।

PC: lifeberrys

Related News