इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में तिल हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही तिल और मावा की स्वादिष्ट बर्फी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
मावा - आधा किलोग्राम
तिल - दो कप
चीनी का बूरा - चार सौ ग्राम
इलायची पाउडर - एक छोटी चम्मच
काजू/पिस्ता - दस बारीक कटे

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले तिल को भून लें।
- अब कड़ाही में घी डालकर इसमें मावा भून लें।
- अब इसमें चीनी का बूरा मिला लें।
- अब भुने हुए तिल और इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
- अब इस मिश्रण को घी से चिकनी थाली में फैला लें।
- अब इस मिश्रण को बेलन की सहायता से बेल लें।
-अन्त में सूखे मेवे डालकर इसे अपनी इच्छानुसार काट लें।
- इस प्रकार आपकी तिल और मावा की बर्फी बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News